पीलीभीत, सितम्बर 14 -- पूरनपुर, संवाददाता। गांव के पास खेत में तेंदुआ को देखकर लोग सहम गए। इससे दहशत के चलते लोग रात भर सो न सके। तेंदुए की चहलकदमी का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले को लेकर वन विभाग को सूचना दी गई है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के चौकी की गढ़वा खेड़ा से दो किलोमीटर दूर अच्छन की आढ़त से गांव मंगदपुर के लिंक रोड पर तेंदुआ देखा जा रहा है। कई बार कहने के बाद भी वन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शुक्रवार रात भी तेंदुआ खेत के पास पुलिया पर बैठा देखा गया। तेंदुआ पूरनपुर-खुटार हाइवे लिंक मार्ग से 500 मीटर की दूरी पर एक छोटी पुलिया पर था। आए दिन वह वहीं पर आता है। तेंदुआ को बैठा देखकर लोग सहम गए। इससे दहशत फैल गई। इसकी पूर्व में भी कई वीडियो वायरल हो चुकी है। शुक्रवार की रात की भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.