देहरादून, जनवरी 28 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार को बिड़ला परिसर गेट पर यूजीसी बिल 2026 के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी के साथ यूजीसी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार से बिल पर पुनर्विचार करने की मांग की। छात्रसंघ महासचिव अनुरोध पुरोहित और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रुपेश नेगी ने कहा कि यूजीसी बिल 2026 में प्रस्तावित नियमों में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए समान शिकायत निवारण तंत्र का अभाव है, जो समानता के सिद्धांत के विपरीत है। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय जैसी शैक्षणिक संस्थाओं में जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी छात्रों को समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए, लेकिन नया बिल इस भावना के अनुरूप नहीं है। छात्रों ने बताया कि ऐसे बिल से शिक्षा परिसरों में असंतुलन और भेदभाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.