हल्द्वानी, सितम्बर 19 -- उत्तराखंड जल संस्थान श्रमिक संघ प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी में कार्मिकों की बहाली ना होने पर मुख्यमंत्री आवास घेराव की दी चेतावनी हल्द्वानी, संवाददाता। पौड़ी गढ़वाल जिले में श्रीकोट शक्ति विहार और जाल्पा देवी योजना में कार्यरत 40 कार्मिकों को हटाए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश बना है। इसके विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड जल संस्थान श्रमिक संघ ने बैठक कर जल्द ही प्रदेश स्तरीय आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। कार्मिकों की बहाली के लिए मुख्यमंत्री आवास घेराव की संगठन तैयारी कर रहा है। गढ़वाल मंडल में जल संस्थान के ठेका कर्मियों को हटाए जाने से कुमाऊं के जिलों में कार्यरत कार्मिकों में आक्रोश है। उत्तराखंड जल संस्थान श्रमिक संघ ने जल्द ही कार्मिकों को काम पर नहीं रखे जाने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन चलाए जाने की चेतवानी ...