आरा, अक्टूबर 27 -- गड़हनी, एक संवाददाता। अबकी के गेहुआं महंग भईल बहिनी...कइसे करबो छठ के बरतिया...बढ़ती महंगाई को देखते हुए इस गीत की धुन समेत अनेक परंपरागत गीतों की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही हैं। इलाका छठमय हो चुका हैं। लोक आस्था और श्रद्धा का महापर्व की तैयारियां लगभग क्षेत्रों में पूरी कर ली गई हैं। गड़हनी प्रखंड क्षेत्र व नगर पंचायत में छठ पूजा को ले तैयारी अंतिम चरण में है। घाटों पर सजावट का भी इंतजाम किया गया है। तालाब, नहर व पोखरों के जल को सुंदर बनाने का भी प्रयास किया गया है, ताकि लोग स्वच्छ व निर्मल जल में जाकर अर्घ्य दे सके। गड़हनी बनास नदी पर घाटों को सुंदर व आकर्षक बनाने में युवा शक्ति क्लब व प्रशासन ने भी सहयोग किया है। घाटों की सुंदरता देखते ही बन रही है। घाटों को सुंदर बनाने में विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग भी बढ़-चढ़ कर हिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.