आरा, जनवरी 8 -- -महज 10 दिन में पूरा करना होगा सर्वे कार्य गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र में सर्वे को लेकर सभी आशा को ट्रेनिंग दी गयी। सर्वे आशा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर ड्यू रजिस्टर पर सर्वे करेंगी। इसके लिए सभी आशा को ड्यू रजिस्टर का वितरण किया गया। सर्वे रजिस्टर पर लिखना है कि घर में कितने सदस्य हैं, कितने योग्य दंपती हैं, कितने 0 से 6 साल के बच्चे हैं, गर्भवती महिला कितनी हैं। साथ ही सभी आशा को नई पहल किट भी दिया गया, जिसमें आशा द्वारा योग्य दंपती महिला को किट देना है, जिनकी नई शादी हुई है। किट में महिला के शृंगार की सामग्री है एवं उस महिला को शादी का प्रमाण पत्र बनाने का फॉर्म भी है l साथ ही आशा को होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड का किट वितरण किया गया, जिसमें आशा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.