आरा, फरवरी 11 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड की बंगवा पंचायत के रविदास आश्रम नहसी से मानववता, समानता, शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 649वी जयंती पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा सह जुलुश निकाला गया। जुलूस रविदास आश्रम नहसी से स्टेशन रोड, सब्जी बाजार, गोला होते हुए बागर मोड़ सहिला तक गया। जुलूस वापस आश्रम में पहुंचा। भक्तों ने पूजा-अर्चना व प्रार्थना की। शोभायात्रा सह जुलूस में सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सुखदेव बाघमारे महाराज जी थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का सभी उपस्थित अतिथियों व भक्तों ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष ने प्रवचन करते हुए कहा कि संत रविदास जी समाज में सद्भावना का संदेश देने वाले, बिना ...