आरा, अगस्त 25 -- गड़हनी, एक संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने गड़हनी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख और बराप गांव निवासी रंजन सिंह की संगठन में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया है। वे इसके पहले बराप पंचायत से समिति सदस्य का चुनाव जीतकर प्रखंड उप प्रमुख बने थे। रंजन सिंह ने जिलाध्यक्ष के साथपार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे सहकारिता से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ेंगे और संगठन को मजबूत बनायेंगे। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, नगर अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष चंदन सोनी, पूर्व सैनिक राम दयाल सिंह, अवधेश पाण्डेय, अरविन्द सिंह, अनिल कुमार सिंह, अरूण सिंह अभिषेक विसेन, अशोक केशरी सहित अन्य ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.