आरा, मार्च 21 -- गड़हनी, एक संवाददाता। आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी नगर पंचायत स्थित सब्जी बाजार के पास शुक्रवार की शाम जाम लग गया। जाम लगने से बाजार करने आये ग्रामीणों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि गड़हनी में जाम बड़ी समस्या बन चुकी है, क्योंकि आये दिन गड़हनी बाजार पर बागर मोड़ से स्टेट बैंक तक जाम लग रहा है। आये दिन जाम से यहां के ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की कथित लापरवाही से गड़हनी में रोजाना शाम के समय जाम देखने को मिलता है। गड़हनी नगर पंचायत में सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से ठेला व दुकान लगायी जाती है, जिसके कारण जाम की समस्या नासूर बन चुकी है। बता दें कि जाम की समस्या तब तक बनी रहेगी, जब तक अतिक्रमण पर डंडा नहीं चलेगा। वहीं सड़क किनारे से ठेला व दुकान नहीं हटायी तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.