छपरा, जुलाई 27 -- गड़खा, एक संवाददाता। पुडुचेरी में एक फैक्ट्री की छत पर शेड का काम कर रहे गोपुर गांव की वेल्डर की मौत नीचे गिरने से हो गई। मृतक 40 वर्षीय मो कुदुस गड़खा थाना क्षेत्र के गोपुर गांव निवासी अली हसन मियां का पुत्र था। मो कुदुस पुडुचेरी में एक फैक्ट्री की छत पर शेड का काम कर रहा था तभी पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह जब मो कुदुस का शव गोपुर गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी तस्लीमा ख़ातून के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। मां हाज़रा ख़ातून बेटे की मौत के ग़म में बेसुध थी। पिता अली हसन मियां और अन्य परिजन भी काफी गमगीन थे। मो ...