आगरा, फरवरी 13 -- राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में डा. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़े अति संवेदनशील मामले पर संज्ञान लेते हुए एमपी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने 11 मार्च 2025 को मूर्ति स्थापना की अनुमति प्रदान कर दी है। यह सुनिश्चित किया गया कि 17 मई 2025 को एमपी के राज्यपाल और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मूर्ति की संयुक्त रूप से स्थापना करेंगे। लेकिन, 14 मई को जब मूर्ति को खंडपीठ ले जाया जा रहा था तभी लोगों ने इसका विरोध कर दिया। नतीजा यह कि 17 मई का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में भी मध्य प्रदेश सरकार का रवैया लचीला है। वह आंबेडकर विरोधियों के प्रति उदार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...