ग्वालियर, मार्च 5 -- मध्य प्रदेश में ग्वालियर एयरपोर्ट से महज 3 किलोमीटर पहले द लिगेसी प्लाजा में बीती रात एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका इतना बड़ा था कि बिल्डिंग में आसपास के दर्जनों फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हैरानी की बात तो ये है कि धमाका किस चीज में हुआ इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पाई है। फिलहाल इस पूरी घटनाक्रम की पुलिस और एफएसएल की टीम जानकारी जुटाने में लगी है। ग्वालियर भिंड नेशनल हाईवे पर सेना के एयरबेस से 3 किलोमीटर पहले 'द लिगेसी प्लाजा' बना है। रात लगभग 2 बजे के करीब हुए इस धमाके की आवाज सुनकर तीन किलोमीटर तक के लोग दौड़े चले आए। जिस फ्लैट में धमाका हुआ उसके आसपास एक दर्जन से अधिक घरों के दरवाजे, चौखट और खिड़कियां टूट गईं। ब्लास्ट इतना तेज था कि तो किसी की गाड़ियों के सायरन तक बजने लगे। बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.