मधेपुरा, जुलाई 8 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को गोदभराई की रस्म अदा की गयी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को फल, मेवा और उपहार भेंट कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान ली जाने वाली पोषक आहार के बारे में बताया गया। गोदभराई की रस्म के लिए महिलाओं को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान पोषक क्षेत्र की महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया। मौके पर सेविकाओं ने बताया कि इसके लिए पहली बार गर्भधारण किए महिलाओं का चयन किया जाता है। इससे उनमें आत्मवश्विास जगता है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने आहार का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। उनके लिए पौष्टिक भोजन बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व से भी अवगत कराया जाता है। कार्यक्रम के दौरान एलएस वैशाली कुमारी, रूबीना खात...