कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 61वें स्थापना दिवस का आयोजन 'ग्लोरियस पास्ट, ब्राइट फ्यूचर' थीम पर आयोजित किया जाएगा। 7 से 14 फरवरी के बीच चलने वाले शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सामाजिक चेतना, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक-मानसिक विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा। विवि में स्थापना दिवस सप्ताह का शुभारंभ शनिवार सात फरवरी को संगोष्ठी से होगा। इसमें विवि की ऐतिहासिक यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों और भविष्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शनिवार को डीपफेक इन डिजिटल मीडिया कार्यशाला का आयोजन होगा। आठ फरवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। रविवार को श्रीविश्वेश्वर महादेव मंदिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.