पीलीभीत, अप्रैल 23 -- चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पृथ्वी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन कर किया। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य भानुप्रताप सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को हर साल विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता बढ़ाने और पृथ्वी को बचाने के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। वर्षा में बदलाव हो रहा है। मौसम की चरम घटनाएं लगातार हो रही है और रेगिस्तानों का विस्तार हो रहा है। हमें ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वनों को बचाना, बढ़ाना और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन...