सहारनपुर, नवम्बर 29 -- ग्लोकल विश्वविद्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियाँ प्रदान की गईं। उपाधियां पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी की चमक अलग ही देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति के साथ किया गया। कुलपति प्रोफेसर डॉ. जॉन फिनबे ने औपचारिक रूप से समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्लोकल विश्वविद्यालय तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर विद्यार्थियों को करियर-उन्मुख कार्यक्रमों से सशक्त बना रहा है। कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी ने स्वागत संबोधन में दीक्षांत समारोह को विश्वविद्यालय की प्रगति का महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति सैयद निज़ामुद्दीन ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्र...