नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने ग्रैप-4 की पाबंदियों का उल्लंघन करने पर 49.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि 46 जगहों पर खुले में निर्माण सामग्री रखी मिलने पर 49.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें बिल्डर, औद्योगिक इकाइयां और आवास शामिल हैं। सेक्टर ईटा-1 के जिन 22 लोगों पर जुर्माना लगाया गया, उनमें स्थानीय लोग हैं। एटीएस सोसाइटी सेक्टर-1 पर पांच लाख, बृंदा स्काई वार्ड सेक्टर-1 पर पांच लाख, मनोज शर्मा निवासी खेड़ा चौगानपुर पर पांच लाख, एबीएस डेवलपर्स खेड़ा चौगानपुर पर पांच लाख और ऐस ग्रुप आदि पर जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...