दुमका, फरवरी 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय रामगढ़ विद्यालय के समीप तेज गति से चल रहे ग्रैंड विटारा कार जेएच 01 एफ के 6877 ने शनिवार की शाम को बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा टक्कर के बाद बिजली के तार सहित एक पोल पूरी तरह से टूट कर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों की सूझबूझ से बिजली ऑफिस में त्वरित फोन से सूचना देकर बिजली कटवाई गई। हालांकि इस भीषण टक्कर में जान माल की हानि नहीं हुई। इधर घटना की सूचना रामगढ़ थाने को दे दी गई। रामगढ़ थाना एसआई अशोक चौरसिया के नेतृत्व में दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। सड़क पर आवागमन बाधित न हो इसके लिए बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा बीच रास्ते पर पड़ा बिजली का तार व पोल खंभा को हटाया गया।

हिंदी हिन्द...