नई दिल्ली, फरवरी 18 -- यशतेज इंडस्ट्रीज का आईपीओ बुधवार 18 फरवरी से दांव लगाने के लिए खुल गया है। कंपनी के शेयरों को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन कमजोर रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, यशतेज इंडस्ट्रीज के शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में करीब 21 पर्सेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। यशतेज इंडस्ट्रीज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 फरवरी तक खुला रहेगा। कंपनी के IPO का टोटल साइज 89 करोड़ रुपये तक का है। 110 रुपये है शेयर का दाम, 23 रुपये पहुंच गया GMPयशतेज इंडस्ट्रीज (इंडिया) के आईपीओ में शेयर का दाम 110 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 23 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो यशतेज इंडस्ट्रीज के शेयर 133 ...