नोएडा, फरवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नेफोवा की ओर से रविवार को आयोजित बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में मेट्रो का काम जल्द शुरू करवाने के लिए 15 मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा। नेफोवा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निदान न होने पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर भी चर्चा की। बैठक में बताया गया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली, अतिक्रमण और वर्षों से अधूरी सड़कों के कारण लोगों को जाम से जुझना पड़ता है। इसको लेकर संबंधित विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मुकदमा दायर किया जाएगा। नेपोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में क्षेत्र में पुलिस गश्ती की कमी के ऊपर चिंता जाहिर की गई। बैठक में विचार-विमर्श कर यह तय किया गया कि जल्द ...