नोएडा, जुलाई 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही। किसान चौक से पर्थला ब्रिज की तरफ जाने वाले मार्ग पर बुधवार को करीब दो घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। एक मूर्ति गोल चक्कर से पर्थला ब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन लेन से आने वाला ट्रैफिक किसान चौक के पास पहुंचने के बाद दो लेन में बदल जाता है। मार्ग पर दबाव बढ़ने से स्थिति बिगड़ने लगती है। लोगों का कहना है कि किसान चौक पर निर्माण कार्य की वजह से सुबह और शाम के समय रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार को जाम में एंबुलेंस फंस गई। लोगों ने इस पर रोष जताया। साथ ही, सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की। वहीं, आरोप है कि रोजाना जाम लगने की वजह से लोगों को अपने दफ्तर पहुंचने के लिए घर से आधे घंटे पहले न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.