नोएडा, फरवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में वर्क सर्किल प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। किसी को दोहरी जिम्मेदारी दी गई है, तो किसी वर्क सर्किल से हटाकर दूसरे विभाग में भेजा गया है। इससे संबंधित कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की ओर से छह फरवरी को जारी किए गए आदेश के मुताबिक राजेश कुमार निम को वर्क सर्किल-4 और पांच में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक का कार्य सौंपा गया है। वह इससे पहले वर्क सर्किल-3 एवं चार में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक का कार्य देख रहे थे। वर्क सर्किल-5 और शहीद विजय पथिक खेल परिसर के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक रतिक को वर्क सर्किल-5 से हटा दिया गया है। वह अब खेल परिसर का ही कार्य देखेंगे। उद्यान विभाग में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रहे र...