नोएडा, फरवरी 3 -- पहल योजना लाने से पहले आईटी कंपनियों की दिक्कतों को जानने के लिए आवंटियों से संपर्क कर रही प्राधिकरण की टीम एसीईओ ने पांच कंपनियों का भ्रमण किया आईटी भूखंडों के आवंटन की शर्तों में सुधार पर कंपनियों के प्रतिनिधि से की बात कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को प्राधिकरण बोर्ड व शासन के समक्ष रखा जाएगा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में आईटी सेक्टर को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा। प्राधिकरण जल्द योजना लाने की तैयारी कर रहा है। इस क्षेत्र में बड़ा निवेश लाने के लिए एक खास पहल की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों की टीम आवंटियों और निवेशकों से मिलकर इस सेक्टर में आ रही अड़चनों और उनको हल करने के सुझाव प्राप्त कर रही है। अधिकारी के मुताबिक अड़चनों को समझकर और सुझाव प्राप्त करने के बाद योजना शुरू की जाएगी। आईटी से...