नोएडा, फरवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36, 37 व स्वर्णनगरी के निवासियों बड़ी सौगात मिल गई है। इन तीनों सेक्टरों में सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा हो गया है। शनिवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। अब सेक्टर के लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा हो जाएगी। विधायक ने ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेक्टर वासियों के लिए सामुदायिक केंद्र की लंबे समय से आवश्यकता थी। इनके निर्माण से विवाह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। सेक्टर- 37 स्थित सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन के दौरान विधायक ने इसके नामकरण "मैत्रेयी" किए जाने क...