ग्रेटर नोएडा, फरवरी 11 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ ग्रुप की चार परियोजनाओं में करीब 2078 लोगों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। खरीदार कई वर्ष बाद रजिस्ट्री शुरू होने पर बेहद खुश हैं। वहीं, इसमें से ज्यादातर लोगों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है, बाकी के लोगों की रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।इन चार परियोजनाओं के खरीदारों को मिलेगा मालिकाना हक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम, गौड़ सिटी 2 स्थित 14 एवेन्यू, गौर सिटी मॉल और गौड़ सिटी सेंटर में सभी लोगों को जल्दी उनके घरों और दुकानों पर मालिकाना हक मिल जाएगा। इन परियोजनाओं में रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।कराई जा रही रजिस्ट्री ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से गौर सौंदर्यम में 187, 14 एवेन्यू 1088, गौर सिटी मॉल 610 और गौर सिटी सेंट...