नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा,कार्यालय संवाददाता। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में रविवार को पहली साउथ एशिया सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। इसमें भारत, नेपाल,भूटान व श्रीलंका के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक विनोद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन महिला व पुरुष वर्ग में 40 मुकाबले खेले गए। एमोच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि 23 से 26 मार्च तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में चार देशों के 54 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता में भारत से पुरुष वर्ग में 15 व महिला वर्ग में 12 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। रविवार को पहले दिन एकल कैटेगरी महिला वर्ग में 20 व पुरुष वर्ग में 20 मुकाबले खेले गए। सोमवार को एकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.