तेल अवीव, जून 10 -- ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को इजरायल से वापस भेजा जा रहा है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा मिनिस्ट्री का कहना है कि गाजा जाने वाले जहाज को सीज भी कर लिया गया है। इसी जहाज पर ग्रेटा थनबर्ग सवार थीं। उनके साथ कुछ और ऐक्टिविस्ट थे और गाजा के लिए राहत सामग्री भी थी। इसके अलावा इजरायली विदेश मंत्रालय ने एक प्लेन की तस्वीर भी साझा की है। मंत्रालय का कहना है कि इसी प्लेन पर सवार होकर ग्रेटा थनबर्ग फ्रांस जा रही हैं। गाजा में लोगों के लिए मदद से लदे हुए जहाज में सवार होकर ग्रेटा थनबर्ग आई थीं। उस जहाज में थनबर्ग के अलावा 12 यात्री और सवार थे। इजरायल का कहना है कि हमने इस जहाज को सीज कर लिया है क्योंकि वह बिना मंजूरी के गाजा में जा रहा है। इजरायल का कहना है कि किसी भी जहाज को यह अनुमति नहीं है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.