फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद में चार नए शिक्षण संस्थान खोलने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए सेक्टर-87ए में जगह चिन्हित की गई है। हालांकि यहां सरकारी कॉलेज या स्कूल खुलेंगे या प्राइवेट अभी इस पर अंतिम फैसला बाकी है, जिससे स्थानीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उनके घर के पास ही उपलब्ध होगी। ग्रेटर फरीदाबाद में कई बड़े नामचीन उच्च शिक्षण संस्थान है। इनमें हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ते है। इसके साथ ही सेक्टर-87ए में चार शिक्षण संस्थान खोलने की भी योजना है। एचएसवीपी ने यहां मुख्य सड़क के किनारे चार बड़े प्लॉट केवल शिक्षण संस्थानों के लिए आरक्षित किए हैं। इन प्लॉटों का क्षेत्रफल 1998 से 2332 स्क्वायर मीटर तक है और ये सभी एक ही लाइन में, पास-पास स्थित हैं, जिससे यहां एक समेकित शैक्षणिक जोन का निर्माण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.