फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद के 15 सेक्टर जल्द नगर निगम को सौंपने की तैयारी की गई। इसे लेकर हरियाणा के नगर और ग्रामीण योजना निदेशालय की ओर से नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर सुझाव एवं सहमति मांगी गई है। आयुक्त की सहमति के बाद सेक्टरों को ट्रांसफर करने के साथ विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद में 80 से अधिक छोटी-बड़ी सोसाइटियां है, जिनमें करीब दो लाख लोग निवास करते हैं। बीपीटीपी बिल्डर द्वारा कुछ साल पहले विकसित की गई सेक्टर-75 से 89 तक की रिहायशी कॉलोनियों में कई सालों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। वहीं, प्लाटटेड कॉलोनी की आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासी, बीपीटीपी बिल्डर के आधे अधूरे कामों और ग्राहकों से मनमानी वसूली के खिलाफ कई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.