लखनऊ, जून 8 -- गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर 28 में आधुनिक फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण होगा। 125 करोड़ की लागत से इसका निर्माण यीडा करवाएगा। इसमें दो साल का वक्त लगेगा। फ्लैटेड फैक्टरी में एमएसएमई से जुड़ी आधुनिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना व संचालन होगा। योगी सरकार का यह प्रयास उत्तर प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है। सेक्टर-28 में प्रस्तावित फ्लैटेड फैक्ट्री न केवल एमएसएमई सेक्टर को गति देगी, बल्कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्पलेक्स के जरिए सरकार का उद्देश्य छोटे उद्यमियों को एक ही परिसर में सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस यूनिट्स देना है ताकि उत्पादन कार्य बिना किसी बाधा के चल सके। ईपीसी मोड पर निर्माण कार्यों को किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.