ग्रेटर नोएडा, फरवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्रान्तर्गत में हुई है। ग्राम लुक्सर के रहने वाले एक व्यक्ति नितिन को गोली लगी है। पुरानी रंजिश के चलते सचिन व उसके अन्य साथियों द्वारा फायरिंग की गई है। जिसमें नितिन के गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारीगण मय पुलिस बल के मौके पर मौजूद है। शांति व्यवस्था स्थापित है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। खबर अपडेट हो रही है.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...