नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कंस्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। इस घटना में 2 अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं। घायल मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। ग्रेटर नोएडा में एक निर्माण स्थल के बेसमेंट में दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल हुए दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार, आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निर्माण स्थल के बेसमेंट में दीवार गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी पांचों को अस्पताल ले जाया गया। ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायु...