ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 21 -- ग्रेटर नोएडा से बाइक और टैंकर की भीषण भिड़ंत की दर्दनाक खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर तीनों दोस्त खाना खाने जा रहे थे। तीनों एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र थे। तभी चुहरपुर अंडरपास के पास सडक पर पेड़ो को पानी लगाते धीरे धीरे चल रहे पानी भरे टैंकर से एक्सीडेंट हो गया। मरने वाले छात्रों के नाम हैं- स्वयं सागर, कुश और समर्थ पुंडीर। स्वयं सागर पुत्र संजय सागर, पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद का निवासी था। उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष थी। कुश पुत्र रामकुमार उपाध्याय, खुदुरा थाना घमौर, जिला गाजीपुर का निवासी थी। उसकी उम्र 21 वर्ष थी। समर्थ पुंडीर पुत्र सुनील पुंडीर, सैटेलाइट कॉलोनी बरेली का निवासी थी। उसकी उम्र करीब 18 वर्ष थी। एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.