ग्रेटर नोएडा, फरवरी 18 -- ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेनो औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) का अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान प्राधिकरण ने बुधवार को ग्राम भनौता में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए लगभग 30 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया और वहां बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जिस जमीन को मुक्त कराया गया है, उसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। भूलेख और परियोजना विभाग की वर्क सर्किल-2 की टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस बारे में जानकारी देने के लिए GNIDA ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की और बताया कि कॉलोनाइजर भनौता के खसरा नंबर 238 और 239 की जमीन पर घर व बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। इस जमीन में प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित और कब्जा प्राप्त वह 8 हजार वर्ग मीटर की वह जमीन भी शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.