ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, मार्च 28 -- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम को भीषण आग लग गई। आग का धुआं पूरी इमारत में भर गया। इसके बाद हॉस्टल के अंदर फंसी छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान कुछ छात्राएं जान बचाने को बालकनी के सहारे बिल्डिंग से नीचे कूदती देखी गईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं। आग की सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने अंदर फंसी 160 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगने का अंदेशा जताया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक, नॉलेज पार्क के अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार की शाम करीब 5:25 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने से हॉस्टल में काफी धुआं फैल गया था, इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.