ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, मार्च 28 -- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम आग लग गई। पूरी इमारत में धुआं भर गया। दमकल विभाग की टीम ने अंदर फंसी 160 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगने का अंदेशा जताया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक, नॉलेज पार्क के अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार की शाम करीब 5:25 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने से हॉस्टल में काफी धुआं फैल गया था, इससे वहां मौजूद लड़कियों में अफरा-तफरी मची थी। दमकल की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और सीढ़ियों के रास्ते अंदर फंसी 160 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.