ग्रेटर नोएडा, जनवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में शुक्रवार को एक बारात पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें 6 लोग घायल हो गए। इस दौरान दबंगों ने आस-पास मौजूद गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया है कि ये हमला दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर किया गया। पुलिस के मुताबिक डनकौर क्षेत्र के जगनपुर गांव से बारात रामपुर फतेहपुर पहुंची और इसके बाद ही ये हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि जगनपुर गांव के दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण यह हमला हुआ। दरअसल देशराज सिंह अपने पूरे परिवार के साथ बारात का हिस्सा थे और इसी दौरान कई गाड़ियों में दबंग भी लाठी-डंडों के साथ वहां मौजूद थे। इस दौरान दबंगों ने देशराज और उनके बेटे और आस-पास मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.