ग्रेटर नोएडा, मई 6 -- दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों के काटने या हमला करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा केस ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी का है। यहां एक महिला खुद को कुत्ते से बचाने की कोशिश में 10 फीट ऊंची रेलिंग से गिर गई,जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। महिला की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पड़ताल करने पर पता चला कि मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सुपरटेक ईको विलेज का है। यहां सुबह-सुबह एक महिला रोज की एक्सरसाइज,जॉगिंग के लिए निकली थी। तभी वहां एक और महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ वहां से गुजरी। जॉगिंग कर रही महिला को देखते ही कुत्ते ने झपट्टा मार हमला करने की कोशिश की। कुत्ते को अपनी ओर आता देख महिला डर गई और अचानक बैलेंस बिगड़ते ही वह 10 फीट ऊंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.