गाजियाबाद। संजीव वर्मा, जुलाई 4 -- ग्रेटर गाजियाबाद के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। खोड़ा, कनावनी, लोनी के साथ इसमें डासना नगर पंचायत और मुरादनगर के कुछ गांव भी शामिल होंगे। इन सभी क्षेत्रों के नक्शे निकाले गए हैं। अब मुरादनगर क्षेत्र में इसकी सीमा कहां तक होगी, इसे लेकर मंथन चला रहा है। उम्मीद की जा रही है कि ग्रेटर गाजियाबाद में 150 से 175 वार्ड बनाए जा सकते हैं। हालांकि, इसका फैसला नए परिसीमन के आधार पर ही होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में गाजियाबाद दौरे के दौरान ग्रेटर गाजियाबाद बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इसमें कहा गया था कि खोड़ा, लोनी और मुरादनगर क्षेत्र को मिलाकर ग्रेटर गाजियाबाद बनाया जाएगा। इसे नगर निगम का हिस्सा माना जाएगा। घोषणा के बाद से ही जिला प्रशासन ने अन्य विभागों के साथ मिलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.