गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, जून 28 -- गाजियाबाद को ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसके लिए अगले महीने से लोनी, खोड़ा और मुरादनगर नगर पालिका में सर्वे शुरू हो सकता है। सर्वे के बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ही लोनी, खोड़ा और मुरादनगर नगर पालिका को नगर निगम में शामिल कर ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के बाद अधिकारी ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की प्रक्रिया शुरू करने में लग गए हैं। इसके लिए तीनों नगर पालिका के नक्शों का विश्लेषण शुरू कर दिया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि प्रशासन और निगम अधिकारी सबसे पहले प्रस्ताव तैयार करेंगे। लोनी, खोड़ा और मुरादनगर नगर पालिका के कौन से गांव को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.