मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में यूकेजी कक्षा का भव्य ग्रेजुएशन समारोह गुरुवार को हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे छात्र अथर्व ने प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके बाद यूकेजी के नन्हें विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। ओपन फ्लोर गतिविधि में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण केक कटिंग सेरेमनी रही, जिसमें बच्चों ने मिलकर खुशी के इस विशेष क्षण को साझा किया। विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण आनंदमय और उल्लासपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को ग्रेजुएशन मोमेंटो वितरण किया, जिसमें सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित कि...