जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर। ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक ने गोद लिए गांव रामनगर ( बागबेड़ा) में जरूरतमंदों को वस्त्र और बच्चों में बिस्कुट और चॉकलेट बांटे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने की। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना टीम को अपनी शुभकामनाओं के साथ विदा किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुलेखा कुमारी और निशा कोंगारी ने मागर्दशन किया। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेविका गीता कुमारी, मिट्ठू रानी महतो, अनिशा कुमारी, पूजा कुमारी, दिशा कुमारी, नैना कुमारी, रिंकू कुमारी, निधि, अंजली कुमारी, मुस्कान कुमारी, राजकुमारी प्रिया सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...