वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा की ओर से रविवार को सिगरा स्थित एक होटल में छात्र सेमिनार 'काशी अर्थयात्रा' का आयोजन किया गया। सेमिनार में वक्ताओं ने सीए फाइनल की तैयारी को लेकर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि सीए फाइनल की सफलता के लिए ठोस अध्ययन योजना बनाना आवश्यक है। पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझकर नियमित अध्ययन करना चाहिए। इसके साथ ही मॉक टेस्ट के माध्यम से अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें और ग्रुप स्टडी कर आपसी विचार साझा करें। सेमिनार के मुख्य वक्ता सीए कार्तिक जिंदल, सीए आशीष कालरा और सीए नितेश कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने किया। इससे पूर्व सीए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शाख...