चाईबासा, मार्च 20 -- गुवा संवाददाता। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड बोकारो इस्पात संयंत्र गुवा अयस्क खान द्वारा सीएसआर के तहत महिला समिति द्वारा आयोजित स्लो डांस एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन गुवा सेल क्लब में मंगलवार देर शाम को किया गया। इस दौरान सबसे पहले स्लो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं एवं लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर आए किरीबुरू से महेश दास,बोलानी से आसिफ हुसैन व सोम जी ने विजेताओं का नाम घोषित किया, जिसमें स्लो डांस में प्रथम स्थान रिंकू सिंह रही। वहीं द्वितीय स्थान आकांक्षा रही तथा तृतीय स्थान में लक्ष्मी पात्रों व पूनम बोसा रही। इसके साथ ही ग्रुप डांस में प्रथम स्थान डेजी और ग्रुप को मिला, वहीं द्वितीय स्थान में कुजूर और ग्रुप रही तथा तृतीय स्थान कारो कुंज न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.