रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इसे प्रतिबंधित कर दिया है। अब यदि कोई किसान ग्रीष्मकालीन धान लगाना चाहता है तो उसे उपजिलाधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी एसडीएम को किसानों द्वारा दिए गए मांग पत्रों की जांच कर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए हैं। अब तक जिले के 25 किसानों ने एसडीएम कार्यालयों में ग्रीष्मकालीन धान लगाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं। किसान खेतों में अधिक नमी और वैकल्पिक फसलों के अभाव को कारण बताते हुए अनुमति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी किसान को मंजूरी नहीं मिल सकी है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान से जल संकट और मृदा क्षरण जैसी समस्याएं...