काशीपुर, नवम्बर 29 -- काशीपुर, संवाददाता। किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का और मूंग जैसी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। शनिवार को मंडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद किया। किसानों ने मक्का की बिक्री और भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि औद्योगिक इकाइयों से उचित मूल्य का आश्वासन मिले तो वे मक्का खरीदने को तैयार हैं। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार सिंह यादव ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और चेतावनी दी कि गर्मी में धान लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.