विकासनगर, अप्रैल 30 -- आईसीएसई के बुधवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल सेलाकुई के छात्र-छात्राओं का जलवा रहा। स्कूल ने दसवीं और बारहवीं का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। दसवीं की छात्रा कोमल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ श्रेया सिंह दूसरे और 92 प्रतिशत अंकों के साथ रोशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। टॉपर छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अपने परिजनों को दिया। हाईस्कूल की टॉपर कोमल ने बताया कि डीआरडीओ में वैज्ञानिक बनकर देश के लिए आधुनिक रक्षा उपकरण और मिसाइल बनाना उसका सपना है। इसके लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। श्रेया सिंह का सपना पायलट कर आसामान में ऊंची उड़ान भरने का है जबकि रोशन कुमार प्रोफेसर बनकर समाज को शिक्षा से रोशन करना चाहते हैं। परीक्षा परिणाम आने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.