हरिद्वार, अक्टूबर 10 -- हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण में योगदान पर ग्रीन मैन ऑफ इंडिया विजयपाल बघेल को इस वर्ष के डॉ. बी.आर. आम्बेडकर नेशनल अवॉर्ड 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान 14 अक्टूबर को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। भारतीय वृक्ष न्यास के चेयरमैन विजयपाल बघेल पिछले चार दशकों से प्रकृति संरक्षण और पौधरोपण अभियान में जुटे हैं। उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.