संतकबीरनगर, सितम्बर 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में हरियाली बढ़ाने और उसे बचाने को लेकर शासन, प्रशासन द्वारा तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। खूब पौधरोपण हो रहा है। हर साल करोड़ों रुपए पौधरोपण पर खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन शहर के ग्रीन बेल्ट में ही हरियाली का नामोनिशान नहीं है, बल्कि पेड़-पौधों की जगह मकान, दुकान, अस्पताल और रेस्टोरेंट बन गए हैं। प्रशासन के जिम्मेदार इनका नक्शा भी पास कर दे रहे हैं। लगातार ग्रीन बेल्ट में मकान बनते जा रहे हैं। कई होटल भी ग्रीन बेल्ट में ही बने हुए हैं। जिला मुख्यालय के सरैया नवीन मंडी से लेकर मगहर तक गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रीन बेल्ट में सैकड़ों दुकानें और मकान बन गए हैं। अस्पताल और रेस्टारेंट खुल चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है। विनियमित क्षेत्र के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.