मेरठ, फरवरी 15 -- सरधना। आदर्शनगर स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 8 के बच्चों को भव्य विदाई दी गई। विद्यालय प्रबंधक बविता जैन ने बच्चों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरूआत संरस्वती वंदना से की गई। प्रबंधक बबिता जैन ने कहा कि बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने और आगे बढ़ने की सीख दी। कक्षा 8 के सभी बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुनिधि चौहान को मिस फेयरवेल, मिस्टर फेयरवेल युवराज सिंह, मिस एलिगेंट नबिया, मिस्टर एलिगेंट देवांश गोयल, अलशिफा को मिस प्रिटी चुना गया। इस अवसर पर बविता जैन, मंजू पालीवाल, गीता वर्मा, पूजा जैन, पायल, स्वाति शर्मा, पूजा टांक, चांदनी त्यागी, राखी सो...