पूर्णिया, जनवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए ग्रीन पूर्णिया की टीम इस बार कसबा विधानसभा गढ़बनैली के धनकटिया मुसहरी के जरूरतमंदों की बीच कंबल का वितरण किया गया। ग्रीन पूर्णिया की टीम ने धनकटिया स्थित अजबलाल मोदी विद्यालय में कैंप लगाया। यहां के 40 जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया। मौके पर संस्थापक अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि उनका और उनकी पूरी टीम का भरोसा नरसेवा ही नारायण सेवा के भाव में है। आज के वक्त में लोगों के काम आना ही सबसे बड़ी सेवा है। कैंप का आयोजन ग्रीन पूर्णिया के सचिव रवींद्र साह ने किया। इस मौके पर अर्पणा कुमारी, सीमा मांझी, मनोज मोदी, हरेकृष्ण यादव, सुभाष साह, विनय गुप्ता और अजबलाल मोदी विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.